Posts

Showing posts with the label क्या आप जानते हैं मृत सागर के बारे में?

मृत सागर

Image
क्या आप जानते हैं मृत सागर  के बारे में? दुनिया का एकमात्र ऐसा सागर है के जिसके पानी में जाके कोई भी इंसान डूबता नहीं है इसका विज्ञानिक कारण है कि पानी का घनत्व 1.2kg/ लीटर है इसके के पानी में दुनिया के बाकी सागर के मुकाबले 8 गुना ज्यादा नमक है इसलिए इसके पानी के अंदर कोई भी मछली अथवा वनस्पति नहीं है! मृत सागर समुद्र तल से 440मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सब से निचली झील भी कहा जाता है। ६५ किलोमीटर लंबा और १८ किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है। मृत सागर में मुख्यत: जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ आकर गिरती हैं। इसमें जीवाणुओं की ११ प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं। ये खनिज पदार्थ वातावरण के साथ मिल कर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण बनाते हैं। मृत सागर अपनी विलक्षणताओं के लिए कम से कम चौथी सदी से जाना जाता रहा है, जब विशेष नावों द्वारा इसकी सतह से शिलाजीत निकालकर मिस्रवासियों को बेचा जाता था। यह चीजों को सड़ने से बचाने,...