Do you know Black Diamond Apple
क्या आप जानते हैं Black Diamond Apple के बारे में नमस्कार दोस्तों आज हम आपको सेव की प्रजाति के ही एक दुर्लभ सेव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। जी हाँ, आपने देखा है कि सेव लाल अथवा हारे होते हैं लेकिन हम लोग शायद सेब के कुछ ही प्रकार के बारे में जानते होंगे जिसमें हिमाचल का सेब और कश्मीर का सेब सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। लेकिन सेब के बारे में कहा जाता है कि सेब के प्रकार इतने है कि अगर एक व्यक्ति रोज एक प्रकार के सेब खाए तो भी उसे सभी प्रकार के सेब खाने में 20 साल लग जाएंगे। जी हां सेव के 7500से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है लेकिन शायद आपको यह नहीं पता आज हम आपको काले सेव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको और भी बेहद हैरानी होगी। गहरे बैगनी रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल भी कहा जाता है। यह इतना गहरा बैगनी कलर का होता है कि देखने पर काला दिखाई देता है। यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगह पर पाया जाता है। सिर्फ तिब्बत की पहाड़ियों पर उगाया ज...